Google Analytics —— Meta Pixel

SBI लाइफ ‘थैंक्स-ए-डॉट’ अब पहुंचा कांकेर: 800 ग्रामीण महिलाओं को मिली ‘हग ऑफ लाइफ’ किट, ब्रेस्ट हेल्थ पर खुलकर बातचीत की नई पहल

SBI Life Thanks A Dot: महिलाओं में ब्रेस्ट हेल्थ और ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से SBI लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी महत्वपूर्ण पहल ‘थैंक्स-ए-डॉट’ के तहत सामाजिक संगठन प्रदान (PRADAN) के साथ मिलकर कांकेर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 800 ग्रामीण महिलाओं को सेल्फ-ब्रेस्ट एग्जाम के लिए उपयोगी ‘हग ऑफ लाइफ’ हॉट वॉटर बैग वितरित किए गए, जिन्हें महिलाओं में स्पर्श के माध्यम से गांठ पहचानने की आदत विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें:- फर्जी वाट्सएप डीपी लगाकर ठगी का नया मामला, प्रिंसिपल बनकर शिक्षकों और छात्रों से मांगे जा रहे पैसे, सतर्क रहने की अपील

‘हग ऑफ लाइफ’ किट का वितरण कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर (IAS) और SBI लाइफ इंश्योरेंस के चीफ, ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और CSR रविंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रदान के स्टेट लीड मनोज कुमार, जिला पंचायत CEO हरेश मंडावी, CMHO डॉ. आर. सी. ठाकुर और बाल्को मेडिकल सेंटर नया रायपुर की सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भावना सिरोही विशेष रूप से उपस्थित रहे। (SBI Life Thanks A Dot)

क्रिकेट मैच से जुड़ी प्रेरक पहल का जमीनी असर

यह कार्यक्रम SBI लाइफ की हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ की गई पहल का विस्तार है। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में खिलाड़ियों ने स्पेशल पिंक ‘थैंक्स-ए-डॉट’ जर्सी पहनकर देशभर में सेल्फ-ब्रेस्ट एग्जाम की जागरूकता को बढ़ाया था।
मैच में हर 50 डॉट बॉल पर 200 ‘हग ऑफ लाइफ’ बैग देने का संकल्प लिया गया था। मैच में कुल 200 डॉट बॉल डाली गईं, जिसके तहत 800 किटें छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाई जा रही हैं। (SBI Life Thanks A Dot)

अधिकारियों ने क्या कहा…?

SBI लाइफ के सीएसआर प्रमुख रविंद्र शर्मा ने कहा कि भारत में कई महिलाओं के लिए ब्रेस्ट हेल्थ अब भी झिझक या जानकारी की कमी के कारण चर्चा का विषय नहीं बन पाती। ‘थैंक्स-ए-डॉट’ का उद्देश्य यही है कि महिलाएं अपनी सेहत पर खुलकर बात करें और समय रहते जांच की आदत विकसित करें। प्रदान के साथ हमारी साझेदारी उसी सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक कदम है। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसरों में से है और इसकी समय पर पहचान ही जीवन बचा सकती है। SBI लाइफ की यह पहल हमारे ज़िले में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

थैंक्स-ए-डॉट: कैसे काम करती है यह पहल ?

स्टेट लीड मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं तक विश्वसनीय स्वास्थ्य जानकारी पहुंचना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। यह कार्यक्रम महिलाओं को सीखने, पूछने और बिना झिझक बात करने का सुरक्षित मंच प्रदान करता है, जिससे वास्तविक बदलाव संभव है।  2019 में शुरू हुई यह पहल महिलाओं को सेल्फ-ब्रेस्ट एग्जाम की ट्रेनिंग देकर उन्हें शुरुआती पहचान के लिए सक्षम बनाती है। विशेष रूप से तैयार ‘हग ऑफ लाइफ’ हॉट वॉटर बैग में 3D गांठें मौजूद होती हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं स्पर्श करके किसी भी असामान्य बदलाव को पहचानने का अभ्यास कर सकती हैं।

SBI लाइफ: 25वीं वर्षगांठ पर व्यापक सामाजिक प्रतिबद्धता

यह उपकरण महिलाओं में झिझक कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी साधन सिद्ध हो रहा है। अपने 25वें साल में SBI लाइफ यह पहल देशभर में और ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाने के लिए नई साझेदारियां, समुदाय-आधारित गतिविधियां और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। (SBI Life Thanks A Dot)

Back to top button
error: Content is protected !!