Google Analytics —— Meta Pixel

जामुल में होने वाली श्री रामकथा कार्यक्रम का पोस्टर व कैलेंडर CM साय ने किया लॉन्च

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।

यह भी पढ़े :- रायपुर में हथकड़ी समेत फरार NDPS के दो आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री  साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान मंच के संरक्षक दिलेश्वर उमरे, संयोजक ईश्वर उपाध्याय, जागेश्वर मल सोनी, उमेश निर्मलकर, नेत राम साहू, जितेंद्र साहू, इंद्रजीत उपाध्याय और वैभव उपाध्याय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं और सभी उत्साहित हैं कि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो।

सीएम विष्णुदेव साय श्री रामकथा कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बनता है, और इसके सफल आयोजन की उम्मीद की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!