विदेश मंत्री जयशंकर ने पाक सेना को बताया भारत की समस्याओं की जड़, पाकिस्तान ने बयान को कहा भड़काऊ

Minister Jaishankar on Pakistan: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की सेना को भारत की सुरक्षा चुनौतियों की जड़ बताया है, जिस पर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई है। पाकिस्तान ने इसे उकसाने वाला, आधारहीन और गैर-जिम्मेदाराना बयान बताया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान सेना पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि भारत जिन प्रमुख सुरक्षा समस्याओं का सामना करता है, उनकी जड़ पाकिस्तान की सेना है। आतंकवाद, प्रशिक्षण शिविर और भारत विरोधी विचारधारा का स्रोत पाकिस्तान आर्मी ही है।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप के युद्ध खत्म करने के दावे के बीच एशिया में फिर सुलगा थाईलैंड-कंबोडिया का पुराना विवाद, पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को लेकर पूछे जाने पर मंत्री जयशंकर ने कहा कि सेना में हर तरह के लोग होते हैं, कुछ अच्छे, कुछ कम अच्छे। समस्या व्यक्ति नहीं, पाकिस्तान की सैन्य संरचना और उसकी मानसिकता है। पाकिस्तान की तुलना पर जयशंकर ने कहा कि आज अंतर इतना बढ़ चुका है कि भारत को पाकिस्तान से तुलना करनी ही नहीं चाहिए। विदेश मंत्री जयशंकर ने पहली बार कार्रवाई के आंकड़े बताते हुए कहा कि मई में भारत ने PAK और PoK में 9 ठिकानों पर 24 मिसाइलें दागी। 70 आतंकी मारे गए, 60 घायल हुए। यह हमला पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में था।
पाकिस्तान ने LoC पर की थी भारी गोलीबारी
हमले के बाद पाकिस्तान ने LoC पर भारी गोलीबारी की और 10 मई को युद्धविराम लागू हुआ। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा कानूनी ढांचे और जवाबदेही के भीतर काम करता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जयशंकर के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि यह बयान भड़काऊ, निराधार और गैर-जिम्मेदाराना है। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसकी सेना राष्ट्रीय सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है। अंद्राबी ने भारत पर आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान की संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। यह एक दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है। (Minister Jaishankar on Pakistan)
पाकिस्तान ने चीन के दावों का किया समर्थन
पाकिस्तान ने मई में हुई झड़पों का हवाला देते हुए कहा कि उसकी सेना ने भारत के किसी भी आक्रमण का मजबूती से जवाब दिया था। भारत-पाक विवाद के बीच पाकिस्तान ने चीन के अरुणाचल प्रदेश पर दावे को भी दोहराया। प्रवक्ता अंद्राबी ने कहा कि चीन की क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े हर मुद्दे पर पाकिस्तान का पूरा और लगातार समर्थन है। यह बयान तब आया जब चीन ने 25 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया था। भारत ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और चीन के दावे इसे बदल नहीं सकते। (Minister Jaishankar on Pakistan)
पाकिस्तान ने बयान ने बढ़ाया तनाव
भारत ने कई बार कहा है कि आतंकवाद को समर्थन राजनीतिक सरकार नहीं बल्कि पाक सेना की नीति बन चुकी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान का वर्तमान संकट 80 साल पुरानी सैन्य-प्रभावित राजनीति का नतीजा है। भारत की रणनीति में अब पाकिस्तान को समान-स्तर का प्रतिद्वंद्वी मानने का कोई दबाव नहीं है। इसी बयान से पाकिस्तान और भड़क गया। विदेश मंत्री s जयशंकर के सख्त शब्दों ने भारत की सुरक्षा रणनीति का स्पष्ट संदेश दिया, जबकि पाकिस्तान ने इसे अपने संस्थागत ढांचे पर सीधा हमला माना। विवाद अब सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा। इसमें पाकिस्तान का चीन को समर्थन और अरुणाचल मुद्दा भी जुड़ गया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है।



