Chhattisgarh Crimes News : 14.60 लाख की लूट निकली फर्जी, ATM फ्रेंचाइजी ने खुद रची पूरी कहानी, पढ़े पूरी खबर
कुम्हारी पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार - हिताची कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Chhattisgarh Crimes News : कुम्हारी थाना क्षेत्र में दर्ज 14 लाख 60 हजार रुपए लूट की सनसनीखेज रिपोर्ट पुलिस जांच में झूठी निकली है। चरोदा निवासी आशीष राठौर ने स्वयं लूट का नाटक रचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कुम्हारी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने हिताची कंपनी प्रबंधन की सुरक्षा लापरवाही को भी उजागर किया है।
ऐसे सामने आया सच
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 6 दिसंबर को आशीष राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह हिताची कंपनी के लिए ATM कैश लोडिंग फ्रेंचाइजी संचालित करता है। उसके अनुसार तेन्दुआ से मुरमुंदा दादर मार्ग में कपसदा के पास तीन लोगों ने चाकू दिखाकर उसके बैग से 14.60 लाख रुपए लूट लिए। शिकायत पर धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। (Chhattisgarh Crimes News)
यह भी पढ़े :- विदेश मंत्री जयशंकर ने पाक सेना को बताया भारत की समस्याओं की जड़, पाकिस्तान ने बयान को कहा भड़काऊ
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने विभिन्न एटीएम में राशि लोड करने के बाद अपने तीन सेल्फ फंडिंग एटीएम में 14.60 लाख रुपए अतिरिक्त जमा कर दिए, और उसी रकम को लूट दिखाकर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई।
हिताची प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर प्रश्न
एएसपी ने बताया कि बिना सुरक्षा एस्कॉर्ट और बिना सुरक्षित कैश वैन के करोड़ों रुपए ट्रांसफर करवाना कंपनी के सुरक्षा प्रोटोकॉल की भारी कमी दर्शाता है। एक व्यक्ति द्वारा बाइक में कैश ले जाना अत्यंत जोखिमपूर्ण है, और इसी लापरवाही ने आरोपी को ऐसा कदम उठाने का अवसर दिया। (Chhattisgarh Crimes News)
कर्ज, कमाई में कमी और इंश्योरेंस क्लेम का लालच बना कारण
पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया-
- वह हिताची के 12 एटीएम का संचालन करता है।
- पहले 4 एटीएम सेल्फ फंडिंग मॉडल पर थे, बाद में 8 और मिलने से कैश की कमी होना शुरू हुआ।
- कम कैश के कारण ट्रांजेक्शन कम हुए और कमीशन घटा, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ गई।
- घर और कार लोन सहित वित्तीय दबाव बढ़ा।
उसे जानकारी मिली कि कैश चोरी पर इंश्योरेंस क्लेम आसानी से मिल जाता है, इसलिए उसने लूट की फर्जी साजिश रची।
पुलिस ने दी चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने कहा कि बड़ी नकद राशि संभालने वाली कंपनियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना चाहिए, अन्यथा ऐसे फर्जीवाड़े बढ़ सकते हैं।



