UPSC सिविल सेवा 2024: IAS कैडर आवंटन जारी, छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए अधिकारी
UPSC CSE 2024: केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर IAS अधिकारियों का कैडर आवंटन जारी कर दिया है। इसके साथ ही देशभर के सफल अभ्यर्थियों की पोस्टिंग को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। इस बार छत्तीसगढ़ को तीन नए IAS अधिकारी मिले हैं, जिससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : 14.60 लाख की लूट निकली फर्जी, ATM फ्रेंचाइजी ने खुद रची पूरी कहानी, पढ़े पूरी खबर
टॉपर शक्ति दुबे को मिला होम स्टेट कैडर
UPSC 2024 की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनका होम स्टेट उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल (AIR 65) को इस बार झारखंड कैडर मिला है। (UPSC CSE 2024)
छत्तीसगढ़ को आवंटित नए IAS अधिकारियों की सूची
| अधिकारी का नाम | ऑल इंडिया रैंक | आवंटित कैडर |
|---|---|---|
| गोकुल आर. के. | AIR 424 | छत्तीसगढ़ |
| वी. यशवंत | AIR 424 | छत्तीसगढ़ |
| ईशांत जायसवाल | AIR 441 | छत्तीसगढ़ |
प्रशासन को मिलेगी नई ऊर्जा
नए IAS अधिकारियों के शामिल होने से छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में नया जोश, क्षमता और बेहतर प्रबंधन की उम्मीद जताई जा रही है। कैडर आवंटन की प्रक्रिया केंद्र सरकार द्वारा मेरिट, प्राथमिकता और नीति के आधार पर पूरी की जाती है।
जल्द ही ये सभी अधिकारी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने कैडर में योगदान देंगे। (UPSC CSE 2024)



