Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र सीमा पर नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली, जहां कुल 15 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। इनमें कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पखांजूर क्षेत्र में बुधवार को 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

  • इन पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
  • सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार पुलिस को सौंपे।
  • यह सभी लंबे समय से छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे।

कांकेर में 4 नक्सलियों ने डाले हथियार

कांकेर में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जहां 4 नक्सलियों ने एसपी आई.के. एलेसेला के सामने आत्मसमर्पण किया।

  • इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल थे।
  • इनमें से एक नक्सली कंपनी नंबर-10 का सक्रिय सदस्य था।

आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली मदानवाड़ा हमले में भी शामिल रही थी, जिसमें एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे।

पुनर्वास नीति के तहत दी गई सहायता

आत्मसमर्पण के दौरान सभी नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50–50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
यह कार्रवाई नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!