Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश? पुलिस जांच में जुटी

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में गौवंश हत्या और बजरंग बली की मूर्ति खंडित किए जाने की अफवाहों के बाद तनाव की स्थिति बन गई। आरोपों से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने टिकरापारा थाने का घेराव कर नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़े :- ड्रिप तकनीक से बदली खेती की तस्वीर: धान–मिर्ची से किसान मुकेश चौधरी को सालाना लाखों की आमदनी

स्थानीय लोगों का आरोप था कि बीती रात भू-माफियाओं ने एक गौवंश की हत्या कर उसे जमीन में दफना दिया और बजरंग बली की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इसी बीच एक पुलिस आरक्षक पर भी मूर्ति खंडन का आरोप लगने से माहौल और गर्म हो गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मशीन से बताए गए स्थान पर खुदाई करवाई, लेकिन वहां कोई भी गौवंश नहीं मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गौवंश हत्या की पुष्टि से इनकार किया है।

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!