Chhattisgarh : नकली अफसर, असली साजिश- डॉक्टर के घर फर्जी रेड, 12 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
Chhattisgarh Fake Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डॉक्टर के घर छापेमारी (Chhattisgarh Fake Income Tax Raid) करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। धमतरी पुलिस ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े :- स्वच्छता दीदियों को बड़ी राहत, 30 सितंबर 2026 तक मानदेय सुनिश्चित
रत्नाबांधा निवासी डॉ. दिलीप राठौर ने 12 दिसंबर 2025 को सिटी कोतवाली थाना धमतरी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 17 नवंबर 2025 की सुबह करीब 11:30 बजे 6–7 लोग खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर बिना पहचान पत्र और वैध तलाशी वारंट के जबरन उनके घर में घुस आए। (Chhattisgarh Fake Income Tax Raid)
आरोपियों ने करीब ढाई घंटे तक घर के सभी कमरों, अलमारियों, दराजों और लॉकर की तलाशी ली तथा परिवार को बाहर निकलने नहीं दिया। जब कोई नकदी नहीं मिली तो आरोपी दो कारों में बैठकर मौके से फरार हो गए।
विशेष टीम गठित, कई राज्यों में दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर पुलिस टीमें नागपुर (महाराष्ट्र), रायपुर, दुर्ग, बालोद और दल्लीराजहरा भेजी गईं। लगातार कार्रवाई के बाद सभी 12 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर धमतरी लाया गया।
200 करोड़ नकदी की अफवाह पर रची वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें डॉक्टर के घर में करीब 200 करोड़ रुपये नकद होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने फर्जी इनकम टैक्स टीम बनाकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थी द्वारा आरोपियों की विधिवत पहचान भी की गई है।
वाहन, मोबाइल और जूट की बोरियां जब्त
आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी, स्विफ्ट डिजायर सहित अन्य वाहन, आपसी संपर्क में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन तथा नकदी ले जाने के लिए रखी गई जूट की बोरियां जब्त की हैं।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी उजागर
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक मोहन वर्डे के खिलाफ नागपुर जिले के पारसिवनी थाने में पूर्व से अपराध दर्ज है। वहीं आरोपी अमन उत्तम मेश्राम पर नागपुर सिटी के नंदनवन थाने में आर्म्स एक्ट, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और हत्या (धारा 302) सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सरकारी विभाग के अधिकारी द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के दौरान पहचान पत्र और वैध वारंट की अनिवार्य जांच करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। (Chhattisgarh Fake Income Tax Raid)
गिरफ्तार आरोपी –
- बबलू अजबराव नाइक उके नीना मामा पिता अजबराव उके उम्र 43 वर्ष, निवासी नागपुर महाराष्ट्र
- अर्पण उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 25 वर्ष निवासी वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
- अमन उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 26 साल निवासी वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
- संजय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला पिता जगतराम शिवरीया उम्र 52 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
- दीपक मोहन वर्ड पिता मोहन वर्ड उम्र 22 वर्ष निवासी बस स्टैंड के पीछे नयाकुंड महाराष्ट्र
- सजय रामटेके पिता राजेन्द्र रामटेके उम्र 34 वर्ष निवासी झुर्रीपारा जिला बालोद छग
- गजेन्द्र कुमार साहू उर्फ पिता राजेश कुमार साहू उम्र 31 वर्ष निवासी कुसुमकसा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद
- विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा पिता द्रोणेन्द्र कोर्सवाडा उम्र 33 साल निवासी बोरसी कालोनी पदनाभपुर दुर्ग
- उमेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग चौक भटगावं थाना रूद्री जिला धमतरी
- जितेन्द्र कुमार बघेल पिता नीलकंठ बघेल उम्र 32 साल निवासी भाठापारा बोधन रोड रजौली थाना रनचिरई, जिला बालोद, हाल मुकिम हाउसिंग बोर्ड एलआईजी 717 सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर
- चेतन साहू पिता झीटू राम साहू उम्र 44 साल निवासी सांगली थाना गुरूर, जिला बालोद
- श्रवण ध्रुव पिता छत्तर सिंह ध्रुव उम्र 38 साल निवासी हटकेशर वार्ड धमतरी, जिला धमतरी



