Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में RTE के तहत बड़ा बदलाव, अब कक्षा पहली से मिलेगा निजी स्कूलों में प्रवेश

Chhattisgarh RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार अब RTE के अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा पहली से ही दिया जाएगा। इसके साथ ही नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी से प्रवेश देने की पुरानी व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

यह भी पढ़े :- रेबीज पर सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय, लापरवाही नहीं, समय पर इलाज ही जीवन की गारंटी

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के संचालक को जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (ग) के प्रावधानों के तहत राज्य में निजी विद्यालयों में केवल कक्षा पहली में RTE प्रवेश देने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त प्रस्ताव को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव नीलम टोप्पो द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आगामी शैक्षणिक सत्र से यह नई व्यवस्था लागू होगी। (Chhattisgarh RTE Admission 2026)

इस फैसले के बाद अब RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया एक समान होगी और सभी पात्र बच्चों को सीधे कक्षा पहली में ही दाखिला मिलेगा। इससे प्रवेश व्यवस्था में पारदर्शिता आने और अभिभावकों को स्पष्ट दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। (Chhattisgarh RTE Admission 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!