Google Analytics —— Meta Pixel

सीरिया में ISIS पर अमेरिका का बड़ा हमला, ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ शुरू

Operation Hawkeye : सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ अमेरिका ने एक बार फिर बड़ा सैन्य (Operation Hawkeye) अभियान शुरू किया है। पल्मायरा इलाके में हुए घातक हमले में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद पेंटागन ने कड़ा जवाब देने का फैसला किया है। इसी के तहत अमेरिकी सेना ने ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य ISIS के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना बताया गया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में निवेश की बाढ़: 27.83 लाख करोड़ के 219 प्रस्ताव, 1.5 लाख रोजगार की उम्मीद

पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर को सीरिया में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हुए हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई उसी हमले के जवाब में की जा रही है।

हेगसेथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों और सैनिकों पर हमलों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और जो भी दुनिया में कहीं भी अमेरिकियों को निशाना बनाएगा, उसका पीछा कर उसे खत्म किया जाएगा।

सीरिया में 70 से ज्यादा आतंकी ठिकाने तबाह

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत मध्य सीरिया में ISIS से जुड़े करीब 70 ठिकानों पर हवाई हमले किए गए हैं। इनमें आतंकियों के ठिकाने, हथियारों के भंडारण केंद्र और प्रशिक्षण शिविर शामिल हैं। पेंटागन ने संकेत दिए हैं कि हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में सैन्य कार्रवाई और तेज की जा सकती है।

किन हथियारों से की गई एयरस्ट्राइक?

‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ (Operation Hawkeye) के दौरान अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। हमलों में F-15 ईगल फाइटर जेट, A-10 थंडरबोल्ट अटैक एयरक्राफ्ट, AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर और HIMARS रॉकेट सिस्टम शामिल रहे। इसके अलावा जॉर्डन के F-16 लड़ाकू विमानों ने भी अभियान में हिस्सा लिया।

आतंकियों को ट्रंप की सख्त चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये हमले ISIS के मजबूत गढ़ों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी आतंकी संगठन अमेरिका पर हमला करने या धमकी देने की कोशिश करेगा, उसे पहले से कहीं अधिक कड़ा और खतरनाक जवाब दिया जाएगा। ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा के प्रति समर्थन भी दोहराया।

असद के बाद बदले अमेरिका-सीरिया रिश्ते

बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद अमेरिका और सीरिया के संबंधों में नया मोड़ आया है। हाल ही में अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने वॉशिंगटन का दौरा कर अमेरिकी नेतृत्व से मुलाकात की। यह 1946 के बाद पहली बार है जब किसी सीरियाई राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस का दौरा किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!