Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में निवेश की बाढ़: 27.83 लाख करोड़ के 219 प्रस्ताव, 1.5 लाख रोजगार की उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संरचनात्मक सुधारों का असर अब ज़मीन पर साफ दिखने लगा है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश की निवेश उपलब्धियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य न केवल निवेश आकर्षित कर रहा है, बल्कि उन्हें तेज़ी से धरातल पर भी उतार रहा है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के मतदाता सूची में सबसे बड़ी छंटनी, कट सकते हैं 31 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम

मंत्री देवांगन ने बताया कि नवंबर 2024 से अब तक छत्तीसगढ़ को 18 क्षेत्रों में 27.83 लाख करोड़ रुपये के 219 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे करीब 1.5 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अब निवेश केवल रायपुर तक सीमित नहीं रह गया है। 21 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव आदिवासी बहुल बस्तर संभाग, 33 प्रतिशत रायपुर संभाग, जबकि 46 प्रतिशत बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में हैं। कुल निवेश का लगभग आधा हिस्सा सेमीकंडक्टर, एआई डेटा सेंटर, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, फार्मा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में है।

अब तक 6,063 करोड़ रुपये की 9 बड़ी परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं, जिनसे 5,500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। वहीं 109 परियोजनाएं उन्नत चरण में हैं, जिनसे जल्द ही 87 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। प्रमुख परियोजनाओं में पोलिमेटेक की सेमीकंडक्टर यूनिट, रेकबैंक का एआई डेटा सेंटर पार्क, अल्ट्राटेक सीमेंट और आदित्य बिड़ला समूह का सोलर प्लांट शामिल हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पारदर्शी नीतियों, सिंगल विंडो सिस्टम और तेज़ स्वीकृति प्रक्रिया से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ आज वास्तविक परियोजनाओं, वास्तविक रोजगार और वास्तविक बदलाव की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!