सुकमा SODP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में चाकू से हमला, जानिए क्या है वजह ?

Attack on Sukma SODP: सुकमा जिले में पदस्थ SODP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में चाकू से हमला हुआ है। आरोपी शख्स और महिला 80 किलोमीटर पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे थे, जहां टीवीएस शोरूम और HDFC बैंक के पास SODP जैसे ही वाहन से नीचे उतरे, वैसे ही आरोपी ने उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। हमले में SODP के चेहरे, गले और सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:- दलहन-तिलहन उपार्जन को केंद्र की मंजूरी, खरीफ सीजन के लिए 425 करोड़ स्वीकृत
जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते ये हमला हुआ है। SODP तोमेश वर्मा किसी काम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आए हुए थे। इसी दौरान दुर्ग के रहने वाले रमाशंकर साहू और एक महिला भी उनका पीछा करते हुए सुकमा से दंतेवाड़ा पहुंचे थे। दरअसल, दोनों आरोपियों और SODP के बीच दुर्ग जिला कोर्ट में पहले से एक प्रकरण विचाराधीन था, जिसमें सितंबर 2025 में SODP को दोषमुक्त कर दिया गया था। इसी केस को हमले का कारण माना जा रहा है। SODP वर्मा सुकमा से पहले दुर्ग में पदस्थ थे, जिनकी आरोपी महिला से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसे भी एक वजह माना जा रहा है। फिलहाल वर्मा सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में SODP के पद पर पदस्थ हैं। (Attack on Sukma SODP)
भाभी ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप
बता दें कि SDOP पर 2024 में दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला ने SDOP पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। साथ ही विरोध करने पर मारपीट भी करने का आरोप लगा था। पीड़ित महिला के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में SDOP घर आया था। इस दौरान महिला को देखकर तोमेश की नीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने कहा कि 31 अगस्त 2024 को शाम साढ़े सात बजे तोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन वो घर में अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। इस दौरान महिला ने तोमेश से कहा कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद भी वो जबरन घर में घुस गया और छेड़छाड़ की।
जमानत पर बाहर हैं SDOP
पीड़िता के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना के बारे में अपने पति को जानकारी दी। पति-पत्नी ने बदनामी के डर से पहले बात छिपाई, लेकिन घटना से दुखी महिला सहम गई थी। एकदम चुपचाप रहने लगी थी। किसी से भी बातचीत नहीं करती थी। यह देखकर पति ने उसे थाने में FIR दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक SDOP देवर का महिला के घर परिचित होने के चलते आना-जाना था। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है। SDOP जमानत पर हैं। (Attack on Sukma SODP)



