Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

Additional Advocate General Resigns: बिलासपुर हाईकोर्ट में पदस्थ अतिरिक्त महाधिवक्ता (Additional Advocate General) रणवीर सिंह मरहास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को औपचारिक रूप से सौंपा है। इस्तीफे के बाद राज्य के प्रशासनिक और कानूनी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें:- सुकमा SODP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में चाकू से हमला, जानिए क्या है वजह ?

रणवीर सिंह मरहास ने अपने पत्र में निजी कारणों का उल्लेख किया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे के पीछे की वजहों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया है। फिलहाल राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया है या नहीं। (Additional Advocate General Resigns)

दिग्गज और कद्दावर अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं मरहास

रणवीर सिंह मरहास छत्तीसगढ़ के दिग्गज और कद्दावर अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से हाईकोर्ट में सक्रिय रहे हैं और अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार का प्रभावी ढंग से पक्ष रखा। उनकी गिनती अनुभवी और मजबूत कानूनी रणनीतिकारों में की जाती रही है। (Additional Advocate General Resigns)

पैरवी को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था पर मंथन 

इस्तीफे के बाद यह भी चर्चा है कि महाधिवक्ता कार्यालय में जल्द ही पुनर्गठन या नई नियुक्तियों को लेकर सरकार निर्णय ले सकती है। वर्तमान में महाधिवक्ता कार्यालय के कामकाज और लंबित मामलों की पैरवी को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था पर भी मंथन शुरू हो गया है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि रणवीर सिंह मरहास का इस्तीफा राज्य की विधिक व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। आने वाले दिनों में सरकार की ओर से इस पर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!