छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, 95 अधिकारियों के तबादले
35 ASP और 60 DSP बदले गए, गृह विभाग ने जारी की सूची
CG police Transfer : राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर सर्जरी करते हुए कुल 95 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची में 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 60 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रैंक के अधिकारी शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- झीरम घाटी कांड पर जेपी नड्डा का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के अंदरूनी लोगों की थी साजिश
तबादलों से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (गृह/पुलिस) द्वारा जारी किए गए हैं। सूची के अनुसार कई जिलों और इकाइयों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। (CG police Transfer)
इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। (CG police Transfer)
देखें आदेश –




