Google Analytics —— Meta Pixel

दोस्त के साथ संबंध बनाने से इनकार करने पर नाबालिग की हत्या, भिलाई में ली जान, रायपुर में फेंका शव

Minor Girl Murder Solved: छत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा हुआ है, जिसकी जान भिलाई में ली गई थी, लेकिन शव रायपुर में लाकर फेंका गया था। पुलिस ने इस कत्ल के आरोपी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरीश पटेल (23) ने अपने साथी राहुल पटेल के साथ मिलकर 16 साल की लड़की की हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी ने लाश को बाइक पर रखकर रायपुर में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की तेलीबांधा के काशीराम नगर की रहने वाली थी, जो पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी।

यह भी पढ़ें:- झीरम हमले पर नड्डा के बयान से गरमाई सियासत, भूपेश बघेल ने बताया शहादत का अपमान

नाबालिग 20 नवंबर 2025 को घर से निकली थी, जो दो दिन तक लापता रही। 22 नवंबर 2025 को रायपुर के अमलीडीह सोलस हाइट्स कॉलोनी के पीछे एक खाली प्लॉट में उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की हत्या गला दबाने से की गई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या के एंगल को गंभीरता से लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों और परिवार से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि लड़की को आखिरी बार हरीश पटेल और उसके साथी राहुल पटेल के साथ देखा गया था। पूछताछ में हरीश ने बताया कि वह लड़की का बॉयफ्रेंड था। 19 नवंबर को लड़की से मिलने दुर्ग बुलाया, जहां हरीश ने दो कमरे बुक कराए और राहुल के साथ लड़की को होटल में रखा।

 

20 नवंबर को दोनों आरोपी ने लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब लड़की ने इनकार किया तो गुस्से में आकर हरीश और राहुल ने लड़की की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को होटल से निकालकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर रायपुर लाए और न्यू राजेंद्र नगर के खाली प्लॉट में फेंक दिया। हरीश ने हत्या के बाद लड़की के मोबाइल से सहेली को आत्महत्या का संदेश भी भेजा, ताकि हत्या का सच छिप सके। (Minor Girl Murder Solved)

पुलिस ने पूछताछ में पाया कि हरीश पटेल शातिर चोर भी है। उसने अपने साथी अरविंद नेताम, उषा राठौर और एक अन्य युवक के साथ मिलकर रायपुर के 11 अलग-अलग मकानों में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों से 400 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलोग्राम चांदी के जेवर, 20 हजार रुपए कैश, एक एक्स ड्रीम मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। (Minor Girl Murder Solved)

Back to top button
error: Content is protected !!