Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश बघेल का BJP-RSS और कथावाचकों पर निशाना, बोले- कभी खतरे में नहीं थे हिंदू

Bhupesh Baghel on Hindus: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले में आयोजित संविधान पर्व और राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान BJP, RSS और चर्चित कथावाचकों पर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि देश में कभी हिंदू खतरे में नहीं था, लेकिन भाजपा-आरएसएस ने हिंदू खतरे में है का डर दिखाकर तीन बार चुनाव जीत लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज राजनीति डर फैलाकर की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज न तो अनुसूचित जाति, न जनजाति, न पिछड़ा वर्ग और न ही अल्पसंख्यक समुदाय खतरे में हैं। भाजपा सिर्फ डर की राजनीति कर रही है। समाज को बांटकर सत्ता हासिल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- कांकेर बवाल को लेकर सियासी घमासान, धर्मांतरण के पीछे विदेशी ताकतों की साजिश का आरोप

बघेल ने कहा कि मुगलों और सुल्तानों के शासनकाल में भी हिंदू खतरे में नहीं थे। उन्होंने कहा कि मुगलों ने भी इस देश पर शासन किया, सुल्तानों और मुसलमानों की भी सरकारें रही, लेकिन तब हिंदू या हिंदुत्व खतरे में नहीं था। आज आरएसएस-भाजपा के शासन में ही हिंदू खतरे में है की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि आज एक नया शब्द प्रचलन में लाया गया है, जहां लोग खुद को हिंदू नहीं, बल्कि सनातनी कहने लगे हैं। बघेल ने नाम लिए बिना प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है। (Bhupesh Baghel on Hindus)

शिक्षा बढ़ रही, अंधविश्वास भी बढ़ रहा: बघेल

उन्होंने कहा कि आज कथावाचक भगवान के बारे में कम और टोटके-अंधविश्वास की बातें ज्यादा कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि ना शिव के बारे में बताया जा रहा है, ना हनुमान के बारे में। सिर्फ टोटके बताए जा रहे हैं। जितना पूजा-पाठ आम लोग जानते हैं, उससे ज्यादा ये कथावाचक भी नहीं जानते। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे समाज शिक्षित हो रहा है, वैसे-वैसे अंधविश्वास भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग बहुत पैसा चढ़ाते हैं, विधि-विधान करते हैं, लेकिन उनकी स्थिति बदली या नहीं यह पता नहीं। हां, इन महाराजों की हालत जरूर बहुत सुधर गई है।

बीजेपी ने किया भूपेश पर पलटवार

भूपेश बघेल ने बाबा रामदेव के बताए गए काले धन के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि इसे लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन न तो देश में काला धन आया और न ही लोगों के खातों में 15 लाख रुपए पहुंचे। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं को गलत इतिहास पढ़ाकर राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे तो सोमनाथ मंदिर को किसने लूटा और मोहम्मद गौरी-मोहम्मद गजनवी कौन थे, इसका जवाब भूपेश बघेल को देना चाहिए। (Bhupesh Baghel on Hindus)

Back to top button
error: Content is protected !!