Google Analytics —— Meta Pixel

Railway Time Table: नए साल 2026 में बदलेगी रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों की टाइमिंग, नई समय सारिणी 1 जनवरी से लागू

Railway Time Table: नए साल से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का समय बदल जाएगा। नई समय सारिणी 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगी। नए टाइम-टेबल के अनुसार पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में 5 से 25 मिनट तक का बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़े :- NH-48 पर खौफनाक हादसा: लॉरी-बस की भीषण टक्कर, 10 से ज्यादा यात्री जिंदा जले

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह परिवर्तन ट्रैक और परिचालन सुधार को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि ट्रेनें बेहतर समयबद्धता के साथ चल सकें। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की नई समय-सारणी की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। (Railway Time Table)

5 से 25 मिनट तक समय का बदलाव

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष विभिन्न स्टेशनों पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और ऑपरेशनल सुधार कार्यों के कारण समय में परिवर्तन किया जाता है। इस वर्ष भी 1 जनवरी 2026 से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में 10 से 25 मिनट और पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक की समय बचत होगी। (Railway Time Table)

63 गाड़ियों की टाइमिंग में आंशिक बदलाव

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नई समय सारिणी लागू होने के बाद कुल 63 गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव किया जाएगा। इसमें —
✔ 55 एक्सप्रेस
✔ 8 पैसेंजर ट्रेनें
शामिल हैं, जो रायपुर से होकर चलती या गुजरती हैं। अन्य स्टेशनों पर समय यथावत रहेगा।

 यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्री

  • स्टेशन पूछताछ काउंटर
  • NTES/रेलवे की अधिकृत वेबसाइट
  • टिकट बुकिंग ऐप्स पर उपलब्ध नई समय सारिणी देखकर ही यात्रा करें।

Back to top button
error: Content is protected !!