नवा रायपुर में 29 से 31 दिसंबर की हड़ताल को सफल बनाने फेडरेशन का टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान तेज

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29, 30 और 31 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन को सफल बनाने हेतु नवा रायपुर जिला शाखा द्वारा सभी विभागों में टेबल-टू-टेबल सतत संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़े :- ऑनलाइन फ्रॉड: फेसबुक पर झांसे में आकर रिटायर्ड अधिकारी की मेहनत की कमाई 37.50 लाख की रकम गई लूट
संपर्क अभियान के दौरान प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कर्मचारियों-अधिकारियों से मुलाकात कर आंदोलन की तैयारी, रणनीति और कार्ययोजना की जानकारी दी तथा सभी से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
अभियान में उपस्थित कर्मचारियों-अधिकारियों ने 11 सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए आगामी 29, 30 और 31 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संरक्षक एवं संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू ने आंदोलन में सहयोग के लिए सभी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संपर्क अभियान में शामिल –
कमल वर्मा, जय कुमार साहू, संतोष कुमार वर्मा, नंदलाल चौधरी, पी.एल. सहारा, बजरंग प्रजापति, कांति सूर्यवंशी, जागेश्वर भट्ट, मीनू दास, आर.डी. मेहरा, सोनाली तिड़के, संजीत शर्मा, राजेश ठक्कर, कुमार वर्मा, अनिल मालेकर, लोकेश वर्मा, जवाहर यादव, जितेन्द्र बिस्वाल, आकाश त्रिपाठी, अनिल वर्मा, महेन्द्र साहू, कुमार यादव, आनंद रविन्द्र, मनीष हुमनेकर, कल्याण सिंह सिसोदिया, प्रवीण सिंह, विरेंद्र जांगड़े, मानस मनोहर, सौरभ टंडन, दीपक सोनकर, निशा यादव, क्षितिज दुबे, राजकुमार सोधिया, रविन्द्र वर्मा, लोकेश चंद्रा, अजय देशमुख, देवेंद्र साहू, सुरेश ढीढी, चंद्रशेखर साहू, अमित शर्मा, युवराज शर्मा, नितिन अठनकर, हेमन्त उइके, गौरी छुरा, डिकेंद्र खुटे, श्याम कन्नौजे, गुड़िया खूंटे, नम्रता नादुलकर, चंद्रकांत जयसवाल, अभिजीत तिवारी, मुकेश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी शामिल रहे।
अभियान के अंत में संयोजक संतोष कुमार वर्मा और मीडिया प्रभारी अनिल वर्मा ने सभी कर्मचारियों-अधिकारियों से आंदोलन की सफलता हेतु एकजुट सहयोग की अपील की।



