रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में युवक का फंदे से लटका शव, मचा हड़कंप
आरपीएफ-जीआरपी जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा सामने आया, जहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में युवक का शव फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़े :- जनजातीय वीरों का गौरव – दो महीने में 72 हजार दर्शक! संग्रहालय बना प्रेरणा का केंद्र
सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों और घटना के समय को लेकर जांच जारी है। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में इस तरह शव मिलने से यात्रियों में दहशत का माहौल देखा गया।
फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।



