Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती 2023-24 अपडेट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शेड्यूल जारी, अग्निवीर भर्ती रैली के लिए भी एडमिट कार्ड जारी

Chhattisgarh Armed Forces Recruitment: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती प्रक्रिया 2023-24 के अंतर्गत मेल नर्स, फीमेल नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्रेसर और कम्पाउंडर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती समिति की ओर से आदेश जारी की गई है, जिसके मुताबिक यह प्रक्रिया भर्ती केंद्र- 4वीं वाहिनी, माना में आयोजित की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने-अपने पद और रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि को सुबह 8 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगी।

यह भी पढ़ें:- साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, 665 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति

पद का नाम दस्तावेज सत्यापन की तिथि
मेल नर्स 12 और 13 जनवरी 
फीमेल नर्स 14 जनवरी से 21 जनवरी  
लैब टेक्नीशियन 22 जनवरी  
फार्मासिस्ट 23, 27, 28 और 29 जनवरी  
नर्सिंग असिस्टेंट और ड्रेसर 30 जनवरी 
कम्पाउंडर 2 फरवरी 

दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र संबंधित तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती समिति ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित तिथि समेत समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अनुपस्थित रहने या दस्तावेज अपूर्ण होने की स्थिति में अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। (Chhattisgarh Armed Forces Recruitment)

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

वहीं भारतीय सेना की ओर से जनवरी 2026 में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रायपुर सेना भर्ती कार्यालय की ओर से भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह भर्ती रैली 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक धमतरी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवार भाग लेंगे। रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) की भर्ती की जाएगी।

Opposition on PM Modi
Agniveer

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से बताया गया कि 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में सम्मिलित होंगे। योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं और उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं। भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित है।

संपर्क और सावधानी

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा है कि भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क, निष्पक्ष और पारदर्शी है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं। (Chhattisgarh Armed Forces Recruitment)

Back to top button
error: Content is protected !!