Google Analytics —— Meta Pixel

क्या बघेल का बयान राहुल गांधी के लिए था? भाजपा का तीखा सवाल

भाजपा प्रवक्ता डॉ. मिश्रा का सवाल – क्या यह बयान बघेल ने राहुल गांधी के लिए बनाया था?

Chhattisgarh Politics : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो बयान उप मुख्यमंत्री अरुण साव के लिए दिया है, वह बेहद ही शर्मनाक है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बघेल का वर्चस्व खत्म हो चुका है और छत्तीसगढ़ की जनता बघेल को पसंद नहीं करती, इसलिए वापस अपना स्थान बनाए रखने के लिए इस प्रकार का बयान बघेल दे रहे हैं।

यह भी पढ़े :- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर विवाद तेज, साहू समाज ने खोला मोर्चा, माफी की मांग

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि बघेल को यह देखना चाहिए कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, उस दौरान उप मुख्यमंत्री साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने और उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ी। उनकी योग्यता का आकलन इसी से लगाया जा सकता है कि की साव के नेतृत्व में ही बघेल की पार्टी चुनाव हारी और आज बघेल की पार्टी सत्ता से बाहर है। ( Chhattisgarh Politics)

डॉ. मिश्रा ने कहा कि बघेल ने बंदर वाला जो बयान दिया है, वह बयान राहुल गांधी के लिए सही बैठता प्रतीत होता है। क्या यह बयान बघेल ने राहुल के लिए बनाया था? चूँकि राहुल गांधी राष्ट्रीय नेतृत्व में हैं, उनके लिए वह बोल नहीं पा रहे थे और उनको यह बयान कहीं सेट करना था तो भाजपा नेता पर मढ़ दिया। डॉ. बघेल अपनी सस्ती लोकप्रियता वापस पाने के लिए कभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तो कभी उपमुख्यमंत्री और कभी भाजपा के बड़े नेताओं के विरुद्ध अनर्गल बातें करते रहते हैं। नेगेटिव बात करके पब्लिसिटी पाने का उनका यह ओछा हथकण्डा है। ( Chhattisgarh Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!