Google Analytics —— Meta Pixel

सुरक्षा बलों का दबदबा: बस्तर में 2025 में 256 माओवादी ढेर

256 माओवादी ढेर, 1573 ने छोड़ा हिंसात्मक रास्ता

जगदलपुर। बस्तर में वर्ष 2025 सुरक्षा बलों के लिए बेहद सक्रिय और उपलब्धियों से भरा रहा। इस दौरान कुल 100 मुठभेड़ों में 256 माओवादी मारे गए, जबकि 898 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 1573 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर पुनर्वास योजना को अपनाया।

यह भी पढ़े :- कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से किया बाहर, लगातार हो रहा था विरोध

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने पत्रकारवार्ता में वर्षभर की सुरक्षा कार्रवाई का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इस अवधि में 677 हथियार बरामद किए, जबकि 894 आईईडी को निष्क्रिय कर संभावित बड़े हादसों को टालने में सफलता हासिल की।

हालांकि, माओवादी उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। वर्ष 2025 में बस्तर क्षेत्र में 23 जवान शहीद हुए, जबकि माओवादी हिंसा में 46 आम नागरिकों की जान गई।

आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि सुरक्षा बलों की रणनीति केवल मुठभेड़ और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुनर्वास के अवसर भी उपलब्ध कराए गए। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2026 में बस्तर को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!