Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान हादसा, मालगाड़ी से कुचलकर कर्मचारी की मौत

Chhattisgarh News : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मचारी मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : एटीएम लूट की बड़ी कोशिश नाकाम, पुलिस को देख पत्थरबाजी कर फरार हुए लुटेरे, पढ़े पूरी खबर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। वह रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे। अजय कुमार की ड्यूटी रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित थी।

यह हादसा सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ, जब रायपुर एंड की ओर किलोमीटर संख्या 865/27 के पास एक खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) गुजर रही थी। इसी दौरान अजय कुमार मालगाड़ी की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

स्टेशन मास्टर दुर्ग से सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद जीआरपी दुर्ग और स्थानीय रेलवे स्टाफ की सहायता से करीब 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर मर्चुरी भेजा गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। रेलवे प्रशासन और जीआरपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। (Chhattisgarh News)

सहकर्मियों के अनुसार अजय कुमार एक जिम्मेदार और कर्मठ कर्मचारी थे। इस हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों में शोक की लहर है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!