Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : कवासी लखमा जेल में, चैतन्य बाहर- भाजपा ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

Chhattisgarh Politics : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल की जमानत पर रिहाई के बाद निकाले गए जुलूस को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। ठाकुर ने कहा कि चैतन्य बघेल का जुलूस निकालकर कांग्रेस नेताओं ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी भ्रष्टाचार के साथ खड़ी है और कांग्रेस में वही आगे बढ़ता है, जो बड़ा घोटाला करता है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान हादसा, मालगाड़ी से कुचलकर कर्मचारी की मौत

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये के शराब घोटाले में एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल (बिट्टू) जमानत पर बाहर आ गए हैं, जबकि इसी मामले में भूपेश सरकार में मंत्री रहे आदिवासी नेता कवासी लखमा आज भी जेल में बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब भूपेश बघेल लखमा की कोई खोज-खबर नहीं ले रहे हैं। (Chhattisgarh Politics)

देवलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने कवासी लखमा के पढ़े-लिखे नहीं होने का फायदा उठाया और उनसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। आज वही आदिवासी नेता जेल में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही रीति-नीति रही है कि वह आदिवासियों का शोषण कर उनकी राजनीतिक हत्या करती है।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, बस्तर के आदिवासी नेता और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई अन्य आदिवासी नेताओं के साथ भी राजनीतिक छल-प्रपंच किया है, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। (Chhattisgarh Politics)

देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी रही है और प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की असलियत समझ चुकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!