Balodabazar : अनमोल न्यूज24 का वार्षिक कैलेंडर 2026 हुआ विमोचित, कलेक्टर दीपक सोनी ने किया लोकार्पण
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले पर केंद्रित अनमोल न्यूज24 के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन जिला कलेक्टर दीपक सोनी के करकमलों से गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े :- राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
यह कैलेंडर छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा घोषित सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश, प्रमुख जयंती दिवस, शुभ मुहूर्त और महत्वपूर्ण तिथियों का सुव्यवस्थित व उपयोगी संकलन है, जो आमजन, शासकीय सेवकों और सामाजिक संगठनों, सभी के लिए सहायक सिद्ध होगा।
विमोचन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एस. एम. पाध्ये, जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक दर्शन सिंह सिदार, युवा भाजपा नेता सौरभ ध्रुव, संवाददाता डिगेश्वर मानिकपुरी, मनोज साहू उपस्थित रहे। समाजसेवी व मॉडर्न फर्नीचर के संचालक श्रद्धानंद अग्रवाल, चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नितिन तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी (मिकी) ने इस उल्लेखनीय पहल पर बधाई दी।
विमोचन अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा, “अनमोल न्यूज24 का यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि आमजन के लिए उपयोगी जानकारी का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अवकाश, जयंती और शुभ मुहूर्त का समावेश सराहनीय है।”
______________________
एस. एम. पाध्ये- वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा- अनमोल न्यूज24 के द्वारा जिले पर केंद्रित ऐसा उपयोगी कैलेंडर प्रकाशित करना प्रशंसनीय है। यह सामाजिक दायित्व का सशक्त उदाहरण है।”
______________________
श्रद्धानंद अग्रवाल- समाजसेवी/संचालक मॉडर्न फर्नीचर ने कहा- सही और उपयोगी जानकारी आज की आवश्यकता है। कैलेंडर की सामग्री और प्रस्तुति दोनों ही अत्यंत आकर्षक व लाभकारी हैं।”
______________________
डॉ. नितिन तिवारी- संचालक, चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल ने कहा- यह कैलेंडर स्वास्थ्य, सामाजिक और पारिवारिक जीवन में समय प्रबंधन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। पहल अनुकरणीय है।”
______________________
अभिषेक तिवारी (मिकी)- जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद ने कहा- जयंती दिवस और शुभ मुहूर्त को शामिल कर सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का सराहनीय प्रयास किया गया है।”
______________________
सौरभ ध्रुव- युवा भाजपा नेता ने कहा- अनमोल न्यूज24 के द्वारा ऐसे सकारात्मक प्रकाशन युवाओं को भी जागरूक करते हैं। पूरी टीम बधाई की पात्र है।”
______________________
इस अवसर पर अनमोल न्यूज24 के संपादक अशोक कुमार साहू ने कहा- वार्षिक कैलेंडर 2026 हमारे लिए जिले के प्रति पत्रकारिता की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जनउपयोगी जानकारियों को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।” कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।




