Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ में राजेश साहू को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी, संगठन का जताया आभार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के किसान मोर्चा की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में राजेश साहू को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर राजेश साहू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : अनमोल न्यूज24 का वार्षिक कैलेंडर 2026 हुआ विमोचित, कलेक्टर दीपक सोनी ने किया लोकार्पण

उन्होंने भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

राजेश साहू ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों की सेवा का संकल्प है। वे संगठन की मर्यादा, अनुशासन और विचारधारा के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ किसान हित में निरंतर कार्य करेंगे।

साथ ही उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

अंत में राजेश साहू ने कहा कि वे पूरी ऊर्जा के साथ किसानों की समस्याओं, हितों और अधिकारों के लिए संगठनात्मक रूप से कार्य करते रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!