अगले दो दिन 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, नागपुर, बिलासपुर, कोरबा जाने वाले यात्री होंगे परेशान
Train Cancelled in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने 11 और 12 जनवरी को 8 पैसेंजर के साथ मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रायपुर रेल मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। रेलवे के मुताबिक हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसका सीधा असर बिलासपुर-रायपुर, कोरबा, नागपुर और झारसुगुड़ा रूट के यात्रियों पर पड़ेगा। बड़ी संख्या में रोजाना सफर करने वाले यात्री इससे परेशान होंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: 28 दिनों में 3 मौतें, 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर 12 जनवरी को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 12 जनवरी को रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त/रद्द होने वाली ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 11 जनवरी को बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 11 जनवरी को गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के रद्द होने से सुबह और शाम यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस पहले से ही 9 जनवरी से 14 जनवरी तक रद्द है। रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन 14 जनवरी तक नहीं चलेगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। ट्रेन रद्द होने से सभी सामान लेकर स्टेशन के लिए निकलने के बाद वापस आने में यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। (Train Cancelled in Chhattisgarh)
ऐसे चेक कर सकते हैं ट्रेन का स्टेटस
इससे अच्छा है कि स्टेशन जाने से पहले ही ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें और इसके बाद ही स्टेशन के लिए निकलें। तीनों लिस्ट चेक करके ही घर से बाहर निकलें, जिससे आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। (Train Cancelled in Chhattisgarh)



