Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को फिर बड़ा झटका, 36 इनामी समेत 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalites Surrender in Dantewada: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 36 इनामी समेत कुल 63 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें 18 महिलाएं नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 7 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए, 7 पर 5-5 लाख रुपए, 8 पर 2-2 लाख रुपए, 11 पर 1-1 लाख रुपए और 3 नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनमें एक इनामी नक्सली दंपती भी शामिल है, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था।

यह भी पढ़ें:- अगले दो दिन 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, नागपुर, बिलासपुर, कोरबा जाने वाले यात्री होंगे परेशान

आत्मसमर्पण करने वालों में पाकलू उर्फ रैनू का नाम भी शामिल है, जो DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) और कालाहांडी एरिया कमेटी का सचिव था। इसके अलावा नक्सलियों के छात्र संगठन के अध्यक्ष मोहन कढ़ती ने भी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने कहा कि हिंसा के रास्ते में कुछ नहीं रखा है। वे अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। (Naxalites Surrender in Dantewada)

नाम  पदनाम इनामी राशि निवासी
पाकलू उर्फ रेनू उर्फ प्रदीप ओयाम (45) DVCM/ कालाहांडी एरिया कमेटी सचिव 8 लाख बीजापुर, छग
मोहन उर्फ संजय उर्फ आजाद कड़ती (32) DVCM/ पश्चिम बस्तर डिवीजन छात्र संगठन अध्यक्ष 8 लाख बीजापुर, छग
सुमित्रा उर्फ द्रोपती चापा (30) DVCM/ भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव 8 लाख बीजापुर, छग
हुंगी उर्फ अंकिता उर्फ राधिका लेकाम (28) PPCM, मिलिट्री कंपनी नंबर 10 8 लाख सुकमा, छग
सुखराम ताती (20) कंपनी नंबर 01 सदस्य 8 लाख –
पाण्डू मड़काम (19) कंपनी नंबर 07 सदस्य 8 लाख दंतेवाड़ा, छग
सोमडू कड़ती उर्फ रिंकू उर्फ परमेश कड़ती (21) कंपनी नंबर 07 सदस्य 8 लाख बीजापुर, छग
कोसी उर्फ जमुना उईका (38) ACM 5 लाख बीजापुर, छग
लखन उर्फ सुरेश मड़कामी (30) ACM 5 लाख दंतेवाड़ा, छग
सोमरू राम एंचाम (19) ACM 5 लाख बीजापुर, छग
राजू पुनेम (34) ACM 5 लाख बीजापुर, छग
मुड़ा कवासी (25) ACM 5 लाख दंतेवाड़ा, छग
पोज्जे उर्फ मीना मिडियम (26) ACM 5 लाख बीजापुर, छग
आयतु उर्फ संतु मिडियम (29) ACM 5 लाख बीजापुर, छग

पूना मार्गम-पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान का असर

दंतेवाड़ा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे “पूना मार्गम- पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान से प्रेरित होकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये नक्सली दंतेवाड़ा, बीजापुर, माड़ और ओडिशा के संवेदनशील इलाकों में सक्रिय थे और एम्बुश, रेकी, जवानों पर हमले जैसी कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। SP गौरव राय ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों को 50 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि के साथ-साथ कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई को यह आत्मसमर्पण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण यह दर्शाता है कि अब बदलाव की लहर नक्सल संगठनों की जड़ तक पहुंच रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!