Google Analytics —— Meta Pixel

नया रायपुर के सेक्टर-28 मिनी मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

नया रायपुर। राजधानी के नया रायपुर स्थित सेक्टर-28 के मिनी मार्केट में आज भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर किराना स्टोर, कपड़े की दुकान सहित कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

यह भी पढ़े :- शर्मसार मानवता! अस्पताल की एक ‘ना’ ने छीन ली नवजात की सांसें, मजबूर पिता ने सड़क किनारे खोदी बच्ची की कब्र

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया, जबकि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!