Raipur News: अनमोल न्यूज24 के वार्षिक कैलेंडर-2026 का पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के करकमलों से हुआ भव्य विमोचन
Raipur News: रायपुर जिले पर केंद्रित अनमोल न्यूज24 द्वारा प्रकाशित “वार्षिक कैलेंडर 2026” का भव्य विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के करकमलों से गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने इस अवसर को विशेष बना दिया।
विमोचन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्यकार डॉ. सुखदेव राम साहू ‘सरस’, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश साहू, सेवानिवृत्त वनमंडलाधिकारी दिनेश कुमार साहू, ओरिएण्टल इंश्योरेंस के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक अनिल साव, पत्रकार ललित यादव, अमित साहू सहित अनमोल न्यूज24 एवं मासिक पत्रिका ‘अरपा छत्तीसगढ़’ के संपादक अशोक कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जन-उपयोगी जानकारी से भरपूर कैलेंडर
अनमोल न्यूज24 के द्वारा प्रकाशित “वार्षिक कैलेंडर 2026” केवल तिथियों का सामान्य कैलेंडर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाशों, प्रमुख जयंती दिवस, शुभ मुहूर्त, पर्व-त्योहार तथा वर्षभर की महत्वपूर्ण तिथियों का सुव्यवस्थित एवं आकर्षक संकलन है। यह प्रकाशन आमजन के दैनिक जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अनमोल न्यूज24 की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कैलेंडर सूचना, सुविधा और सामाजिक उपयोगिता, तीनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है तथा यह मीडिया की सकारात्मक भूमिका का उत्कृष्ट उदाहरण भी है। सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और अनमोल न्यूज24 की टीम को इस उपयोगी एवं आकर्षक प्रकाशन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
“अनमोल न्यूज24 द्वारा प्रकाशित ‘वार्षिक कैलेंडर 2026’ केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जन-आवश्यक जानकारियों का एक सुव्यवस्थित संग्रह है। यह कैलेंडर आम नागरिकों के लिए दैनिक जीवन में उपयोगी मार्गदर्शक सिद्ध होगा।” : डॉ. रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा
_______________________
“यह कैलेंडर जनहित को केंद्र में रखकर तैयार किया गया उत्कृष्ट प्रकाशन है। इसमें शासकीय अवकाश सूची से लेकर प्रमुख पर्व-त्योहार, जयंती दिवस और शुभ मुहूर्त तक की जानकारी बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत की गई है, जो इसे हर घर की आवश्यकता बनाती है।” : डॉ. सुखदेव राम साहू ‘सरस’ वरिष्ठ समाजसेवी रायपुर
_______________________
“वार्षिक कैलेंडर 2026 उपयोगी जानकारियों से भरपूर एक प्रभावशाली प्रकाशन है। सामान्य व ऐच्छिक अवकाश, पर्व-त्योहार, जयंती दिवस और शुभ मुहूर्त सहित वर्षभर की महत्वपूर्ण तिथियों का व्यवस्थित प्रस्तुतीकरण इसकी विशेष पहचान है।” : राजेश साहू प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा छ्ग
_______________________
“अनमोल न्यूज24 का वार्षिक कैलेंडर 2026 वास्तव में एक जन-उपयोगी प्रकाशन है। इसमें शासन की अवकाश सूची से लेकर वर्षभर की प्रमुख तिथियाँ एक ही स्थान पर सरल और आकर्षक रूप में उपलब्ध हैं, जो घर और कार्यालय दोनों के लिए उपयोगी है।” : दिनेश कुमार साहू सेवानिवृत्त वनमंडलाधिकारी
_______________________
“यह कैलेंडर सूचना, परंपरा और जन-सुविधा के उद्देश्य से तैयार किया गया एक संपूर्ण संदर्भ प्रकाशन है। अवकाश, तिथि-क्रम, धार्मिक-सांस्कृतिक पर्व, विशेष दिवस एवं अन्य उपयोगी विवरणों का सुसज्जित स्वरूप इसे कार्यालयीन उपयोग हेतु भी अत्यंत महत्वपूर्ण बनाता है।” : अनिल साव सेवानिवृत्त महाप्रबंधक, ओरिएण्टल इंश्योरेंस
_______________________
“वार्षिक कैलेंडर 2026 के प्रकाशन का हमारा उद्देश्य यह है कि आमजन को छत्तीसगढ़ की जरूरी सरकारी व सामाजिक जानकारी एक ही स्थान पर सहज रूप से उपलब्ध हो। यह कैलेंडर अवकाश सूची, पर्व-त्योहार, शुभ मुहूर्त, जयंती दिवस एवं महत्वपूर्ण तिथियों को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करता है, ताकि यह हर परिवार और हर कार्यालय के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका बन सके।” : अशोक कुमार साहू, संपादक अनमोल न्यूज24




