Google Analytics —— Meta Pixel

साहित्य साधना के लिए सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

रायपुर। “साहित्य विधा” साहित्यिक मंच द्वारा आज 4 जनवरी 2026 को वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित लघुकथा साझा संग्रह एवं ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ कार्यक्रम के दौरान निरंतर साहित्य-साधना के लिए सुषमा प्रेम पटेल को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान व्हाट्सऐप मंच पर वर्षभर प्रतिदिन अनवरत रचनात्मक सृजन के लिए प्रदान किया गया।

यह भी पढ़े :- जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सुषमा प्रेम पटेल विभिन्न विषयों पर लगातार साहित्य-साधना कर रही हैं। उनके साहित्य में गहरी संवेदनशीलता झलकती है, जो पाठक के मन को सीधे स्पर्श करती है। उन्होंने अपने काव्य और रचनाओं में आधुनिक समय की चुनौतियों के साथ-साथ मानव मनोविज्ञान पर भी प्रभावशाली लेखनी प्रस्तुत की है।

वक्ताओं ने उनके नियमित साहित्य-सृजन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से उन्होंने साहित्य की नई भूमि में सृजन कर कल्पनाशीलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

इस अवसर पर मंच की संस्थापिका आ. डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’, वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज, चितरंजन कर, शशि सुरेंद्र दुबे तथा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह साहित्यिक उल्लास, प्रेरणा और सृजनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!