Google Analytics —— Meta Pixel

सीमा पर ड्रोन मूवमेंट, आतंकी लॉन्चपैड पर सेना की कड़ी नजर, आर्मी चीफ ने कहा- हर दुस्साहस का मिलेगा करारा जवाब 

Army Chief Upendra Dwivedi: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और भारत भविष्य में किसी भी आतंकी या सैन्य दुस्साहस का पूरी ताकत से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। आर्मी चीफ ने कहा कि देश की सीमाओं पर हालात पर सेना की पैनी नजर है और अगर जरा-सी भी हरकत होती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इंटरनेशनल बॉर्डर और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 8 आतंकी कैंप अब भी सक्रिय हैं, जहां ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां जारी हैं। उन्होंने कहा कि हम हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। एक भी गलती पर तुरंत एक्शन होगा। 

यह भी पढ़ें:- आवारा कुत्तों के हमलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- जो कुत्तों को लेकर चिंतित, वे उसे अपने घर ले जाएं 

आर्मी चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच उत्कृष्ट तालमेल का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। आतंकी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया गया। यह ऑपरेशन भारत की संयुक्त सैन्य क्षमता और रणनीतिक ताकत को दर्शाता है। सीमा पर ड्रोन देखे जाने के सवाल पर जनरल द्विवेदी ने कहा कि ये बहुत छोटे और हल्के ड्रोन हैं, जो लाइट जलाकर उड़ते हैं। बहुत ज्यादा ऊंचाई पर नहीं उड़ते और बहुत कम समय के लिए दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को लगभग 6 ड्रोन देखे गए। 11 और 12 जनवरी को 2 से 3 ड्रोन दिखाई दिए। सेना इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पूरी सतर्कता बरत रही है। (Army Chief Upendra Dwivedi)

1963 का पाक-चीन समझौता अवैध: आर्मी चीफ

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच 1963 के समझौते को अवैध मानता है। इस समझौते के तहत पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी का इलाका चीन को सौंप दिया था, जिसे भारत कभी स्वीकार नहीं करता। उन्होंने कहा कि हम उस क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं करते। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भी भारत के लिए अवैध है। आर्मी चीफ ने कहा कि हाल में देखे गए ड्रोन रक्षात्मक ड्रोन थे, जिनका मकसद यह जांचना था कि भारतीय सेना में कोई ढिलाई तो नहीं। IB और LoC के सामने 8 आतंकी कैंप सक्रिय हैं, जहां ट्रेनिंग चल रही है। (Army Chief Upendra Dwivedi)

जम्मू-कश्मीर में हालात सुधरे: आर्मी चीफ

उन्होंने कहा कि 7 मई को 22 मिनट की शुरुआती कार्रवाई और 10 मई तक चले 88 घंटे के समन्वित अभियान ने रणनीतिक समीकरण बदल दिए। 9 में से 7 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह किया गया, पाकिस्तान की परमाणु धमकी की रणनीति कमजोर हुई। 2025 में 31 आतंकवादी मारे गए, जिनमें पहलगाम हमले के आतंकी भी शामिल थे, जिन्हें ऑपरेशन महादेव में ढेर किया गया। आर्मी चीफ ने जम्मू-कश्मीर में सकारात्मक बदलावों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में तेजी आई है। पर्यटन फिर से लौट रहा है। अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण रही। 2025 में 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे, जो पिछले पांच सालों के औसत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि आतंक से पर्यटन की ओर बढ़ने की प्रक्रिया अब आकार ले रही है।

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के पिछले अहम बयान

22 नवंबर 2025 को उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर एक भरोसेमंद ऑर्केस्ट्रा जैसा था, जहां हर म्यूजिशियन ने अपनी भूमिका निभाई। 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया, 88 घंटे चली सैन्य कार्रवाई 10 मई को समझौते के बाद रुकी। 17 नवंबर 2025 को भारत-चीन संबंधों में सुधार की बात कही। 21 अक्टूबर 2024 को LAC पर हुए समझौते को भारत के लिए फायदेमंद बताया। 5 नवंबर 2025 को इंडिया डिफेंस कॉन्क्लेव में कहा कि आज कोई भी देश अकेले सुरक्षित नहीं रह सकता। सामूहिक प्रयास और इनोवेशन ही सुरक्षा की कुंजी है।

Back to top button
error: Content is protected !!