Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की डूबने से मौत, चार को बचाया गया

Chhattisgarh News : जगदलपुर शहर के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीपुर इलाके में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवकों को पुलिस जवानों ने समय रहते बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली।

यह भी पढ़े :- मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में बवाल, शंकराचार्य ने स्नान से किया इनकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक शनिवार रात कालीपुर में क्रिकेट खेलने के बाद स्कॉर्पियो वाहन से जगदलपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क से फिसलते हुए सीधे तालाब में जा गिरी।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तालाब में डूबते वाहन को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का कांच तोड़ा और भीतर फंसे चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन युवकों की डूबने से मौत हो चुकी थी। बचाए गए चारों युवक मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मृतक सभी जगदलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। (Chhattisgarh News)

पुलिस के अनुसार, जिस तालाब में वाहन गिरा वह शहर के आउटर इलाके में स्थित है और हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!