Google Analytics —— Meta Pixel

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में बवाल, शंकराचार्य ने स्नान से किया इनकार

प्रयागराज : माघ मेले में मौनी अमावस्या (Mauni Amavsya ) के अवसर पर रविवार को संगम नोज पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब ज्योति पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वर सरस्वती को प्रशासन ने आगे बढ़ने से रोक दिया। अत्यधिक भीड़ और मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किए जाने का हवाला देते हुए पुलिस ने शंकराचार्य के जुलूस को संगम तट की ओर जाने से रोक दिया, जिसके बाद समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस व धक्का-मुक्की हो गई। हालात बिगड़ते देख शंकराचार्य ने संगम स्नान से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े :- फ्री लिमिट खत्म होते ही हर एटीएम ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क, SBI ग्राहकों पर बढ़ेगा बोझ, पढ़े पूरी खबर

समर्थकों से मारपीट का आरोप, संतों में रोष

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस द्वारा समर्थकों को पीछे हटाने के दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिससे संत समाज में नाराजगी फैल गई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थकों ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मेला क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में हालात पर नियंत्रण पा लिया गया। (Mauni Amavsya )

इधर, मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मेला प्रशासन के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे तक करीब 1.3 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इससे पहले मकर संक्रांति पर 1.03 करोड़ और एकादशी पर करीब 85 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि माघ मेला 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टरों में आयोजित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 हजार से अधिक शौचालय, 3500 से ज्यादा सफाईकर्मी, टेंट सिटी, बाइक टैक्सी और गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) नीरज पांडेय ने बताया कि सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं तथा 42 अस्थायी पार्किंग स्थलों में एक लाख से अधिक वाहनों की क्षमता उपलब्ध कराई गई है। (Mauni Amavsya )

Back to top button
error: Content is protected !!