Google Analytics —— Meta Pixel

धर्म ही पूरे ब्रह्मांड का चालक, वही मुझे और प्रधानमंत्री मोदी को भी चला रहा: RSS प्रमुख मोहन भागवत

RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने धर्म, समाज, जाति, राष्ट्र निर्माण और संघ की भूमिका पर विचार रखे। भागवत ने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित अवधारणा नहीं है, बल्कि वही पूरे ब्रह्मांड का संचालन करने वाली शक्ति है। उन्होंने कहा कि वही धर्म मुझे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समाज के हर व्यक्ति को चला रहा है। अगर जीवन रूपी गाड़ी उस शक्ति के हाथों संचालित होती है तो कभी दुर्घटना नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें:- चिली के जंगलों में भीषण आग से तबाही, 18 लोगों की मौत, आपातकाल घोषित

RSS प्रमुख ने कहा कि जब सृष्टि अस्तित्व में आई, तभी उसके संचालन के लिए कुछ नियम बने और वही नियम आगे चलकर धर्म कहलाए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया उन्हीं नियमों पर चलती है, लेकिन आज वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिकता की कमी है, इसलिए ऐसा समग्र ज्ञान वहां देखने को नहीं मिलता। भागवत ने कहा कि भारत को हमेशा संतों और ऋषियों का मार्गदर्शन मिलता रहा है। जब तक भारत को चलाने वाला धर्म वही रहेगा, तब तक भारत विश्वगुरु बना रहेगा। उन्होंने कहा कि धर्म का अर्थ किसी एक पंथ से नहीं, बल्कि कर्तव्य, अनुशासन और संतुलन से है।

व्यक्ति और रचना धर्म के बिना नहीं: भागवत

RSS प्रमुख ने कहा कि कोई राज्य धर्मनिरपेक्ष हो सकता है, लेकिन कोई व्यक्ति, समाज या रचना धर्म के बिना नहीं हो सकती। प्रकृति की हर वस्तु का अपना कर्तव्य और अनुशासन होता है और वही धर्म है। जाति व्यवस्था पर भागवत ने कहा कि जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए सबसे पहले मन से जाति को मिटाना होगा। उन्होंने कहा कि पहले जाति काम और पेशे से जुड़ी थी, लेकिन समय के साथ यह भेदभाव और ऊंच-नीच का कारण बन गई। भागवत ने कहा कि RSS का लक्ष्य समाज के साथ मिलकर भारत को उसके सर्वोच्च गौरव तक ले जाना है। संघ व्यक्ति के चरित्र निर्माण के जरिए राष्ट्र निर्माण करता है। (RSS Chief Mohan Bhagwat)

संघ प्रमुख की बड़ी बातें

उन्होंने कहा कि संघ न तो किसी से प्रतिस्पर्धा करता है और न ही किसी प्रतिक्रिया में बना संगठन है। संघ खुद बड़ा नहीं बनना चाहता, बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाना चाहता है। मोहन भागवत ने कहा कि जो लोग संघ को समझना चाहते हैं, उन्हें उसकी आलोचना करने के बजाय शाखाओं में आकर उसे अनुभव करना चाहिए। मोहन भागवत ने कहा कि सृष्टि बनने के बाद उसके संचालन के नियम ही धर्म बने और सब कुछ उन्हीं नियमों पर चलता है। धर्म सिर्फ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि कर्तव्य और अनुशासन है। जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए मन से जाति मिटानी होगी। RSS का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के जरिए राष्ट्र निर्माण है। संघ किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं करता, बल्कि समाज को साथ लेकर आगे बढ़ता है। (RSS Chief Mohan Bhagwat)

मोहन भागवत के 3 बड़े बयान

  • 17 जनवरी को भागवत ने कहा कि भारत इंटरनेशनल ट्रेड कर रहा है, लेकिन किसी देश के दबाव में नहीं है। चाहे कोई देश टैरिफ लगाए, भारत आत्मनिर्भरता के रास्ते पर ही चलेगा। उन्होंने स्वदेशी और लोकल उत्पादों को अपनाने की अपील की।
  • 11 जनवरी को भागवत ने कहा कि संघ बदला नहीं है, बल्कि समय के साथ विकसित हुआ है। मूल विचार और चरित्र वही है, केवल स्वरूप सामने आया है।
  • 21 दिसंबर को कोलकाता में भागवत ने कहा कि संघ को BJP के लेंस से देखने की कोशिश करना बड़ी भूल है। संघ को समझने के लिए उसे देखना नहीं, अनुभव करना पड़ेगा।
Back to top button
error: Content is protected !!