टमाटर की बेहतरीन फसल से किसान त्रवेंद्र साहू की बदली किस्मत, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में सप्लाई

Farmer Trivendra Sahu: टमाटर की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, जिससे उन्हें कम लागत में अच्छा मुनाफा लाखों में मिल रहा है, क्योंकि इसकी बाजार में साल भर मांग रहती है और आधुनिक तकनीक (जैसे मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई) से पैदावार भी बंपर होती है, जिससे धान जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में किसानों की आय में काफी वृद्धि हुई है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं, साथ ही सेहत के लिए भी यह सब्जी कई बीमारियों में लाभकारी है। किसान त्रवेंद्र साहू ने बताया कि ज्यादा मात्रा में टमाटर का उत्पादन होने पर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों और राजनांदगांव के साथ लोकल मार्केट में बिक्री के लिए भेज रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में भड़के पूर्व CM भूपेश बघेल, मंच से बोले- सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया ही मत करो
उन्होंने बताया कि अब तक 1000 कैरेट टमाटर की बिक्री कर चुके हैं। उन्होंने पूरी वेरायटी का टमाटर लगाया है। टमाटर की बहुत डिमांड रही और बहुत अच्छी कीमत मिली। अभी भी टमाटर की तोड़ाई का कार्य जारी है। मार्च तक पर्याप्त टमाटर मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से प्रेरित होकर धान के बदले टमाटर की फसल लेने से बहुत फायदा हुआ है। किसान कब खेती-किसानी के लिए नवीन तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जिससे कार्य में आसानी हुई है। धान के बदले उद्यानिकी फसल लेने और टमाटर की बेहतरीन फसल होने से किसान त्रवेंद्र साहू की किस्मत बदल गई है। राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के लाममेटा गांव के किसान त्रवेंद्र साहू को शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन से लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए का अनुदान मिला।
सरकार की ओर से मिल रहा सहयोग: किसान
इससे उन्होंने धान की फसल के बदले 1.5 एकड़ में मल्चिंग पद्धति से टमाटर की खेती की। प्राप्त राशि से उन्हें मदद मिली और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से ड्रिप, टमाटर के पौधे, खाद, दवाई पर व्यय किए। इस साल टमाटर की बम्पर पैदावार होने से उन्हें बहुत फायदा हुआ। किसान त्रवेंद्र साहू ने बताया कि उन्होंने अब तक लगभग 10 लाख रुपए के टमाटर की बिक्री की है, जिसमें उन्हें लगभग 7 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि धान के बदले टमाटर की खेती उनके लिए बहुत फायदेमंद रही है। शासन की योजनाओं से लाभ मिलने से वे आर्थिक दृष्टिकोण से समृद्ध हुए हैं। सरकार की ओर से सब्जी और अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहन समेत सहायता राशि दी जा रही है। (Farmer Trivendra Sahu)



