Raipur News: नवदुर्गा रामायण महिला समिति की आठवीं वार्षिक धार्मिक यात्रा, रायगढ़ के प्रमुख स्थलों का किये दर्शन-पूजन
रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित नवदुर्गा रामायण महिला समिति आदर्श नगर के सभी सदस्यों ने रविवार, 18 जनवरी को एक दिवसीय आध्यात्मिक एवं धार्मिक यात्रा पर रायगढ़ जिले के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान समिति द्वारा माँ चन्द्रहासिनी, माँ नाथन दाई एवं सत्य नारायण बाबा के पावन स्थलों में दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
यह भी पढ़े :- नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM नरेंद्र मोदी बोले- मैं कार्यकर्ता हूं, वे मेरे ‘बॉस’
समिति की यह यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, सामूहिक साधना और संस्कारों की निरंतरता का प्रतीक है। समिति द्वारा हर वर्ष छत्तीसगढ़ के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर देवी-देवताओं का दर्शन किया जाता है तथा समाज और परिवार के लिए मंगल, आरोग्य एवं समृद्धि की प्रार्थना की जाती है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस यात्रा का आयोजन किया। विशेष उल्लेखनीय है कि यह समिति की आठवीं वार्षिक धार्मिक यात्रा रही, जिसमें मातृशक्ति ने संगठित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संदेश दिया।

समिति का सतत धार्मिक योगदान
नवदुर्गा रामायण महिला समिति द्वारा आदर्श नगर, मोवा के साथ-साथ आसपास के विभिन्न स्थानों में निरंतर धार्मिक प्रस्तुतियाँ दी जाती हैं। समिति के सदस्यगण नियमित रूप से रामायण पाठ, सुंदरकांड, जसगीत जैसी आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में संस्कृति, भक्ति और सद्भाव का संदेश प्रसारित करते हैं।
समिति पदाधिकारी व सदस्यगण
यात्रा में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल रहे-
अध्यक्ष: श्रीमती मंजुला अग्रवाल
उपाध्यक्ष: कांछनी वर्मा, प्रेमलता वर्मा
सचिव: लक्ष्मी वर्मा
सहसचिव: सावित्री पटेल
कोषाध्यक्ष: सरस्वती साहू
सांस्कृतिक सचिव: मनीषा साहू
सदस्यगण: माधुरी माँझी, शीतल पटेल, रमा साहू, श्यामा धुरंधर, इंदु पारधी, लक्ष्मी वर्मा, सावित्री वर्मा, कुसुम ध्रुव, पदमनी सामल, कल्याणी वर्मा, वृदा साहू, खिलकुमारी पटेल, उमा यादव सहित अन्य।
समिति सदस्यों ने यात्रा को भक्ति, अनुशासन एवं सामूहिक साधना के साथ पूर्ण किया और अंत में देवी देवताओं से समाज में सुख-समृद्धि व शांति का आशीर्वाद मांगा।
समिति के अध्यक्ष श्रीमती मंजुला अग्रवाल ने कहा- “नवदुर्गा रामायण महिला समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा करना नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को जीवित रखना है। हमारी यह वार्षिक यात्रा सभी सदस्यों को एकता, सेवा और साधना से जोड़ती है। हम सभी ने माँ चन्द्रहासिनी सहित सभी धार्मिक स्थलों में दर्शन कर अपने परिवार, समाज और प्रदेश के लिए सुख-शांति तथा मंगल की प्रार्थना किये।

समिति के सदस्य श्रीमती शीतल पटेल ने कहा- “यह यात्रा हमारे लिए आत्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का स्रोत है। जब हम एक साथ भजन, रामायण, सुंदरकांड और जसगीत के माध्यम से ईश्वर का स्मरण करते हैं, तो मन में अद्भुत शांति मिलती है। इस यात्रा ने हमें और भी अधिक आध्यात्मिक रूप से मजबूत किया है। हम चाहेंगे कि ऐसी धार्मिक परंपराएँ आगे भी निरंतर चलती रहें।”



