सीएम साय का बड़ा फैसला जल्द, रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली तय
Police Commissioner System in Raipur : राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर (कमिश्नरेट) प्रणाली (Police Commissioner System in Raipur) को लेकर सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही एक बैठक में सैद्धांतिक निर्णय ले चुके हैं। अब पूरे जिले की जरूरतों और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए इसे लागू करने पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा।
यह भी पढ़े :- PDS अनियमितता: जगतपुर की शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित
गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि रायपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट सिस्टम (Police Commissioner System in Raipur) पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि व्यवस्था लागू होने से पहले सभी पहलुओं का गहन मूल्यांकन हो।
स्वतंत्रता दिवस पर हो चुकी है घोषणा
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इस प्रणाली को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई थीं।
पुलिस को मिलेंगे सीधे अधिकार
पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद कई ऐसे अधिकार, जो वर्तमान में जिला प्रशासन के अधीन हैं, वे सीधे पुलिस कमिश्नर को सौंपे जाएंगे। इससे अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेना आसान होगा। हालांकि, शस्त्र लाइसेंस और आबकारी से जुड़े अधिकार इस प्रणाली के दायरे से बाहर रखे जाने की संभावना है।
धरना-प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत धरना-प्रदर्शन, जुलूस, सार्वजनिक कार्यक्रमों और सुरक्षा से जुड़े मामलों में निर्णय प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी होगी। इससे प्रशासनिक देरी कम होगी और पुलिस सीधे कार्रवाई कर सकेगी। कुल मिलाकर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली से राजधानी की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।



