मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आर. कृष्णा दास को बनाया सलाहकार, आदेश जारी
Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक एवं मीडिया प्रबंधन को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। राज्य शासन ने आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :- मिड-डे मील पर हाईकोर्ट सख्त, 3 शिक्षक तत्काल निलंबित
आदेश के अनुसार आर. कृष्णा दास (पिता स्व. के. राम दास), निवासी एचआईजी डीलक्स-37, सेक्टर-8, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सड्डू, रायपुर को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है। वे मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श देंगे।

सलाहकार पद पर रहते हुए आर. कृष्णा दास को ₹1.50 लाख (एक लाख पचास हजार रुपये) प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। (Chhattisgarh News)
राज्य शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने और मीडिया समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। (Chhattisgarh News)



