Google Analytics —— Meta Pixel

यज्ञ स्थल बलौदाबाजार में श्रीलंका से आए बाल कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ में प्रतिदिन संध्याकाल आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तृतीय दिवस विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर श्रीलंका से आए बाल कलाकारों ने राम-सीता विवाह, सीताहरण एवं रावण रचित श्री शिव तांडव स्त्रोत की अत्यंत सुंदर, संगीतमय और भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ
दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ

यह भी पढ़े :- रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आग़ाज़ कल, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश करेंगे उद्घाटन

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन भजन, सुंदरकांड एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा यज्ञ परिसर भक्ति और श्रद्धा की धारा में सराबोर है।

दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ
दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ

आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमी जनता से महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने की अपील की है।

आगामी कार्यक्रमों में होंगे कई बड़े आयोजन

आयोजक मंडल के अनुसार आगामी दिनों में
डॉ. ललित ठाकुर द्वारा “वनवासी राम” मंचीय प्रस्तुति
भजन गायक दीपक केशरी की भक्ति संध्या
छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम “धरोहर” (राजनांदगांव)
सरगम म्यूजिकल्स (रायपुर)
पंचमुखी हनुमान सुंदरकांड पाठ समिति
पं. प्रमोद शास्त्री “मानस केशरी” जी का दो दिवसीय प्रवचन
जैसे अनेक भव्य एवं मनभावन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!