IPS संजीव शुक्ला बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने जा रही है। इससे पहले साय सरकार ने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति कर दी है।
बिलासपुर रेंज के आईजी आईपीएस संजीव शुक्ला को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। सरकार के इस निर्णय के साथ ही राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
कमिश्नरेट प्रणाली के तहत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, त्वरित एवं प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद है।
देखें आदेश…




