Google Analytics —— Meta Pixel

बोर्ड परीक्षाएं हमारे जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ने की पहली सीढ़ी: राज्यपाल रमेन डेका

Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। ये 2024 और 2025 के टॉप 10 मेधावी और विशेष पिछड़ी जनजाति के टॉप-01 स्टूडेंट्स है। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे। लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। राज्यपाल डेका ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें:- नई पीढ़ी को साहित्य की समझ सिखाने साहित्य उत्सव बहुत जरूरी – हरिवंश

राज्यपाल ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं हमारे जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ने की पहली सीढ़ी है। आपने एक पड़ाव पार किया है अब अगले पड़ाव की ओर जा रहे है, जहां एक ओर इस सफलता की प्रेरणा आपको नवीन ऊर्जा के साथ प्रगति का रास्ता प्रशस्त करती है और वहीं यह सम्मान अन्य विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपार संभावनाओं का प्रदेश है। ‘धान का कटोरा’ कहा जाने वाला हमारा राज्य अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति बहुत उन्नत है। हमें अपने राज्य की सनातन संस्कृति पर गर्व का भाव होना चाहिए।

राज्यपाल डेका ने कहा कि विद्यार्थी आईआईटी, नीट की परीक्षा देकर इंजीनियरिंग और मेडिकल मे जाना चाहते हैं, लेकिन सभी को सफलता नहीं मिलती है। इसके लिए निराश होने की जरूरत नहीं हैं। नए-नए विषय है, जहां आप कैरियर की ऊची उड़ान भर सकते हैं। धैर्य के साथ आगे बढ़े। गिरना बड़ी बात नहीं है। गिर कर खड़े होना महत्वपूर्ण है। सपना बड़ा होना चाहिए। सपनें को पूरा करने के लिए साधना और अभ्यास करना होता है। उन्होंने मौलिकता और नवाचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के बच्चें शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं, यह बहुत सराहनीय है। (Governor Ramen Deka)

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी हमारे देश और प्रदेश के भविष्य हो। आप लोगों के कंधे पर देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आज जो सफलता आप सभी छात्रों को मिली है निश्चित ही इस सफलता के पीछे आपके शिक्षक गुरुओं और माता पिता के आशीर्वाद है। उनके आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हम सब पर सदैव मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहें। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि सत्र 2024-2025 के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के 239 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रत्येक विद्यार्थी को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि सीधे उनके खाते में दी गई है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दिए इस प्रोत्साहन से शिक्षा के प्रति उनका रूझान बढ़ेगा और दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में साल 2024 के 110 और साल 2025 के 129 टापर विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रावीण्य सूची में पहलास्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले ने दिया और आभार प्रदर्शन सचिव पुष्पा साहू ने किया। (Governor Ramen Deka)

Back to top button
error: Content is protected !!