Google Analytics —— Meta Pixel

झगड़ा छुड़ाना पड़ा भारी! युवकों ने शिक्षक को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : आपसी विवाद में उलझे युवकों को समझाना एक सहायक शिक्षक को भारी पड़ गया। छट्ठी कार्यक्रम के दौरान झगड़ा शांत कराने पर उन्हीं युवकों ने बाद में शिक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। घटना में शिक्षक को आंख, दांत, कंधे, कान और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- UGC के नए नियमों पर देशभर में हंगामा: सवर्ण समाज में गुस्सा, क्या है ‘इक्विटी रेगुलेशन्स 2026’ और क्यों हो रहा विरोध?

जानकारी के अनुसार जलेबी चौक कैंप-01 भिलाई निवासी संजय सिंह कुशवाहा (35) तितुरडीह स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। 25 जनवरी को वे अपने मित्र पिंटू लहरी और अन्य लोगों के साथ ग्राम एम जामगांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे थे, जिन्हें संजय सिंह ने समझाकर शांत कराया। (Chhattisgarh News)

रात करीब 11 बजे कार्यक्रम से लौटने के बाद संजय सिंह अपने मित्रों के साथ सुपेला भिलाई स्थित लोहिया पेट्रोल पंप के पीछे संजय नगर मैदान में खड़े थे। इसी दौरान रोहित साहू उर्फ पदुम, अजय जोशी और शेखर निर्मलकर वहां पहुंचे और छट्ठी कार्यक्रम के दौरान अधिक बोलने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में शिक्षक के दाहिनी आंख के पास, दांत, कंधे, कान, मुंह और कमर में चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद पिंटू लहरी, गोविंद सोनवानी और वीरेंद्र बंभोले ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!