Google Analytics —— Meta Pixel

जहाँ से कदम बढ़े, वहीं से कारवाँ की शुरुआत हो – विधायक इन्द्र साव

तहसील साहू संघ शपथ ग्रहण व राजिम जयंती समारोह सिंगारपुर (मावली) में संपन्न

भाटापारा। तहसील साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह एवं राजिम जयंती कार्यक्रम ग्राम सिंगारपुर (मावली) में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इन्द्र साव थे।

यह भी पढ़े :- खेल हब बनने की ओर छत्तीसगढ़- नई दिल्ली में अरुण साव–मांडविया बैठक, कई राष्ट्रीय संस्थानों का प्रस्ताव

प्रमुख अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय साहू (पूर्व जिलाध्यक्ष, बलौदाबाजार) एवं महेंद्र (मोनू) साहू (जिला पंचायत सदस्य, पलारी) शामिल हुए।
विशेष अतिथि में जगदीश साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पलारी), सरोज साहू (अध्यक्ष, सुहेला), अशोक साहू (अध्यक्ष, लवन), हरिकांत साहू (अध्यक्ष, कसडोल) और रामगोपाल साहू (अध्यक्ष, टूंड्रा) उपस्थित रहे।

निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं कर्तव्य की शपथ

समारोह में तहसील साहू संघ एवं पाँच परिक्षेत्रों — मोपका, तरेंगा, सिंगारपुर, मोपर तथा नगर साहू समाज भाटापारा — के निर्वाचित व मनोनीत पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। इसके बाद ग्रामीण इकाइयों के अध्यक्षों ने भी शपथ ग्रहण किया।

समाज की महान विभूतियों से प्रेरणा लेने का आह्वान

मुख्य अतिथि विधायक इन्द्र साव ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज ने आप पर भरोसा जताया है। निष्ठा और सक्रिय भागीदारी से सामाजिक संगठन को मजबूत करना ही आपकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने संत माता कर्मा, भक्तिन राजिम माता और दानवीर भामाशाह जैसी महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विधायक साव ने कहा, “आगे बढ़ने के लिए दूसरों की रेखा मिटाने की बजाय अपनी रेखा लंबी कीजिए। कोशिश यह हो कि जहाँ से हमारा कदम बढ़े, वहीं से कारवाँ की शुरुआत हो।”

शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर जोर

प्रमुख अतिथि सत्यप्रकाश साहू ने समाज की उन्नति के लिए योजनाबद्ध कार्य और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई। पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय साहू ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।

समाज को संगठित करने का संकल्प

तहसील साहू संघ भाटापारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलेश्वर साहू ने कहा कि वे वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में समाज को संगठित करने का कार्य करेंगे। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अजय साहू ने किया।

इनका रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम की सफलता में नरेश साहू, तिहारु राम साहू, कमलेश साहू, वीरेंद्र साहू, सहदेव साहू, ममता साहू, सती साहू, नीरादेवी साहू, डॉ. वीणा साहू, प्रमिला साहू, हिरमत बाई साहू, घनाराम साहू, दयालु राम साहू, भरत साहू, कोमल साहू, रामसागर साहू, मनोहर साहू, बाबूलाल साव, रोशन साहू, मनहरण साहू, तिलक साहू, नारायण साहू, पीलाराम साहू सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!