Google Analytics —— Meta Pixel

जिला न्यायालय को उड़ाने की फिर धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

Chhattisgarh News : राजनांदगांव जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से न्यायालय परिसर में आरडीएक्स से विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया।

यह भी पढ़े :- जहाँ से कदम बढ़े, वहीं से कारवाँ की शुरुआत हो – विधायक इन्द्र साव

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बम निरोधी दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा। टीम ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड की मदद से न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान न्यायालय के विभिन्न कक्षों को खाली कराकर बारीकी से जांच की गई।

बम निरोधी दस्ते ने न्यायालय के मुख्य गेट, परिसर के अंदर, वाहन स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी ली, लेकिन कई घंटे तक चली जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम बरामद नहीं हुआ। (Chhattisgarh News)

इस संबंध में एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के जरिए दी गई थी। बीडीएस टीम से जांच कराई गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की साइबर सेल के माध्यम से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!