Google Analytics —— Meta Pixel

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ के 25 IAS और 5 IPS अफसरों की लगाई गई ड्यूटी

Chhattisgarh Officers Election Duty: देश के पांच राज्यों यानी असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश के 25 IAS और 5 IPS अधिकारियों को इन राज्यों में चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इन अधिकारियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें:- राजधानी रायपुर में रिश्ते शर्मसार, ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ये अधिकारी मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, जिन 25 IAS अधिकारियों को चुनाव ऑब्जर्वर बनाया गया है, उनमें रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, एस. भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजीव कुमार झा, तारन प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी शामिल हैं।

कानून-व्यवस्था के लिए 5 IPS अधिकारी भी तैनात

ये सभी अधिकारी चुनावी व्यवस्थाओं की निगरानी, आदर्श आचार संहिता के पालन और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ के 5 IPS अधिकारियों को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है। इनमें आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा शामिल हैं। ये अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखेंगे, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। (Chhattisgarh Officers Election Duty)

देखिए पूरी लिस्ट

 

Back to top button
error: Content is protected !!