Google Analytics —— Meta Pixel

बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1500 अंक तक टूटा, निफ्टी 356 अंक फिसला

Share Market Crash : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यूनियन बजट 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेड पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। बजट भाषण के दौरान जैसे ही STT बढ़ाने की घोषणा हुई, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तर (Share Market Crash) पर पहुंच गए।

यह भी पढ़े :- Budget 2026: कितनी नई योजनाओं का हुआ ऐलान? यहां देखें एक-एक की पूरी लिस्ट

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट

BSE सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 81,129 अंक तक फिसल गया, जहां इसमें 1,140 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, NSE निफ्टी 50 भी 356 अंक या 1.41 प्रतिशत टूटकर 24,965 अंक पर कारोबार करता नजर आया।

F&O पर STT बढ़ने से टूटा बाजार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि

  • फ्यूचर्स ट्रेड पर STT को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत किया जाएगा
  • ऑप्शंस प्रीमियम पर STT को 0.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है

इस घोषणा के बाद डेरिवेटिव्स से जुड़े शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली, जिसका असर पूरे बाजार पर पड़ा।

ब्रॉडर मार्केट में भी भारी दबाव

बजट के बाद ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली—

  • निफ्टी मिडकैप 100 में करीब 2.7 प्रतिशत की गिरावट
  • निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब 3.4 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई

विशेषज्ञों के मुताबिक, F&O ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ने से शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स की लागत बढ़ेगी, जिससे बाजार में अस्थिरता और बिकवाली का दबाव बना हुआ है। (Share Market Crash)

Back to top button
error: Content is protected !!