मोदी सरकार का बजट विकासोन्मुखी, जनहितकारी और किसान-हितैषी : राजेश साहू प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा छ्ग
रायपुर | केंद्र की भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री राजेश साहू ने बजट का स्वागत करते हुए इसे “विकास, आत्मनिर्भरता, किसान सशक्तिकरण और समावेशी अर्थव्यवस्था का संतुलित दस्तावेज” बताया है।
यह भी पढ़े :- औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : मंत्री देवांगन
राजेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए आधारभूत संरचना, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दूरगामी निवेश की नीति अपनाई है।
किसानों के लिए विशेष फोकस
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कृषि और किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं।
पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के उद्देश्य से क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत दुग्ध उत्पादन, पोल्ट्री और अन्य पशु-आधारित व्यवसायों के आधुनिकीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा।
वैल्यू चेन सशक्तिकरण: दुग्ध, पोल्ट्री और पशुपालन उत्पादों की पूरी वैल्यू चेन को मजबूत किया जाएगा, जिससे किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और सहकारी संस्थाओं को बाजार से बेहतर जुड़ाव मिल सके।
उच्च मूल्य फसलों पर फोकस: नारियल और चंदन जैसी हाई-वैल्यू फसलों के संवर्धन के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएँ लागू की जाएँगी। कोकोनट प्रोत्साहन योजना के माध्यम से लगभग 1 करोड़ किसानों और 3 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।
तकनीक का उपयोग – AI एग्री टूल: किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और फसल प्रबंधन, मौसम, बाजार और पोषण संबंधी बेहतर निर्णय लेने में सहायता के लिए AI आधारित कृषि उपकरण (AI Agri Tool) को बढ़ावा दिया जाएगा।
इन पहलों का उद्देश्य कृषि को अधिक लाभकारी, तकनीक-सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाना है, ताकि किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
राजेश साहू ने कहा कि यह बजट किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। कृषि अवसंरचना, भंडारण, सिंचाई, एग्री-लॉजिस्टिक्स और मूल्य संवर्धन से जुड़े प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देंगे। इन पहलों का उद्देश्य कृषि को अधिक लाभकारी, तकनीक-सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाना है, ताकि किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
राजेश साहू ने आगे कहा – “यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग सभी के लिए अवसरों का द्वार खोलता है। मोदी सरकार का यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की मजबूत नींव रखता है।” उन्होंने प्रदेश के किसानों, युवाओं और उद्यमियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर विकास यात्रा में सहभागी बनने की अपील की।



