Google Analytics —— Meta Pixel

अंधविश्वास का खौफनाक खेल: जादू-टोना के शक में ग्रामीण युवक की हत्या

Chhattisgarh Crimes News : बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों में अंधविश्वास एक बार फिर खौफनाक अपराध की वजह बना है। सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूचारास में जादू-टोना करने के शक में चार लोगों ने मिलकर एक ग्रामीण युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े :- सफलता की कहानी : डस्टबिन से उद्योग तक, अंजना उरांव की आत्मनिर्भरता की उड़ान

मृतक की पहचान 45 वर्षीय देवा सोड़ी, पिता स्वर्गीय भीमा सोड़ी, निवासी ग्राम कूचारास के रूप में हुई है। परिजनों ने घटना की जानकारी करीब 9 दिन बाद पुलिस को दी, जिसके बाद मामला सामने आया।

सूचना मिलते ही गादीरास पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। (Chhattisgarh Crimes News)

पुलिस ने कोसा सोड़ी, हुंगा सोड़ी, नंदलाल करटामी और दुला सोड़ी—सभी निवासी ग्राम कूचारास—को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर खेत में दफन शव को कार्यपालिका मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाहर निकलवाया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!