Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : रतनजोत का फल खाने से 30 से अधिक लोग बीमार, 10 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रतनजोत का फल खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। यह घटना भखारा क्षेत्र में रामायण कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां 10 बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :- अंधविश्वास का खौफनाक खेल: जादू-टोना के शक में ग्रामीण युवक की हत्या

ग्रामीणों के अनुसार, रामायण कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रतनजोत के फल को चिरौंजी समझकर खा लिया। शुरुआत में परिजन भी भ्रमित रहे और उन्हें लगा कि बच्चों की तबीयत भंडारे का खाना खाने से खराब हुई होगी। (Chhattisgarh News
)

रतनजोत खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल बच्चों को कोर्रा गांव स्थित प्राथमिक उपचार केंद्र लेकर पहुंचे। पूछताछ के दौरान बच्चों ने रतनजोत का सेवन करने की बात बताई।

जिला अस्पताल किया गया रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर बच्चों को धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीण भीषण साहू और यामिनी साहू ने बताया कि बच्चों के अलावा गांव के कई वयस्कों ने भी रतनजोत का फल खाया था, जिससे कुल मिलाकर 30 से अधिक लोग बीमार हुए हैं।

फिलहाल, जिला अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!